Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आरआईटी : वाहन चोरी के नेटवर्क पर आरआईटी पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आरआईटी : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है, आरआईटी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने बरामद वाहनों को विधिवत जब्त कर लिया है तथा गिरफ्तार किए गए आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार कुलूपटांगा फुटबॉल मैदान के समीप संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रविकांत पराशर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान तीन युवकों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा गया, पूछताछ और जांच के बाद वाहन चोरी से जुड़े मामले में उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई.

Dayal Builder
Srinath

गिरफ्तार किए गए युवकों में बंतानगर पीएचडी रोड निवासी राजू लोहार, बंतानगर पानी टंकी निवासी बासुदेव लागुरी तथा बाबा आश्रम निवासी आदित्य राज शामिल हैं, पुलिस ने उनके कब्जे से कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं.

Advertisement

प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार युवकों के पूर्व आपराधिक मामलों से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है, पुलिस उनके आपराधिक नेटवर्क, चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री की संभावित कड़ियों तथा अन्य मामलों में संलिप्तता की भी गहन जांच कर रही है.

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत पराशर के साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी, संगठित अपराध तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, साथ ही आम लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है.

ताजा खबरें

WhatsApp