Advertisement

आरआईटी : सड़क दुर्घटना में हुए छ: युवकों की मौत पर मृतकों के परिजनों से मिलने पहुँचे पुरेंद्र, किया 10-10 हजार का सहयोग एवं 5- 5 कंबल परिजनों को किया भेंट….

By Balram Panda

Published on:

Adityapur / Balram Panda : आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की ओर से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में 1 जनवरी को कार दुर्घटना में बाबा आश्रम के दिवंगत युवकों के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट किया एवं आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 10-10 हजार रुपए सहयोग राशि एवं 5-5 कंबल प्रदान किया गया.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पूरा आदित्यपुर उनके लिए एक परिवार जैसा है. 1 जनवरी की घटना को अत्यंत हृदय विदारक एवं मार्मिक घटना बताते हुए उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक आदित्यपुर के लोग इस घटना के दु:ख से नहीं उभर पाएंगे. आदित्यपुर ने अपने 6 नौजवान बेटों को खोया है. उन्होंने कहा कि वे शोक संतप्त परिवारों के साथ हमेशा खड़ा रहेंगे.

Advertisement

 

उन्होंने अपनी मांग को दोहराते हुए सरकार से मांग किया कि सभी मृतक के आश्रितों को एक-एक सरकारी नौकरी एवं 20 लाख रुपए मुआवजा राशि शीघ्र प्रदान की जाए. इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ फौजी शैलेंद्र सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, गजेंद्र झा उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp