Advertisement

आरआईटी : पुलिस की कार्रवाई, एन्टी क्राइम चेकिंग के दौरान मोबाईल छिनतई गिरोह को खदेड़ कर दबोचा, भेजा सलाखों के पीछे…

By Balram Panda

Published on:

आरआईटी / Balram Panda : सरायकेला जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनआईटी गेट नंबर दो के पास गौतम कुमार के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटकर दूसरे घटना को अंजाम देने के लिए निकले दो बदमाशों को पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान खदेड़कर पकड़ा. वही, पकड़ाए गए आरोपियों में सालडीह बस्ती निवासी कार्तिक महतो और पवन गोराई उर्फ बादसा उर्फ डाब शामिल है. पुलिस ने दोनों के पास से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

बता दे थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि सोमवार को एनआईटी गेट नंबर दो के पास बाइक सवार बदमाशों ने गौतम कुमार की मोबाइल लूट ली थी. शिकायत के बाद पुलिस ने क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के दौरान दोनों बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस द्वारा दोनों को खदेड़कर दबोचा गया.

Advertisement

 

वहीं, पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों ने मोबाइल की लूट की है और दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहे थे. इधर, पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.

ताजा खबरें

WhatsApp