Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आरआईटी : एसडीपीओ ने किया आरआईटी थाने का निरीक्षण, दिए कई निर्देश….

By Balram Panda

Published on:

 

 

आरआईटी / Balram Panda : नवपदस्थापित एसडीपीओ ने रविवार को आरआईटी थाना का औचक निरीक्षण किया. बता दे एसडीपीओ दिलीप कुमार खलखो ने बताया कि थाने के पंजी का निरीक्षण किया गया. इसमें लंबित कांडों के निष्पादन मे तेजी लाने व वारंट पेंडिंग को लेकर सख्त निर्देश थाना प्रभारी व आईओ को दिया गया.

Advertisement
Advertisement

वहीं, थाना क्षेत्र मे नियमित रूप से गश्ती करने व कांड मे फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान चला कर सुनिश्चित करने की बात कही गई है. वहीं शराब माफियाओं व अवैध कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी करने, सघन वाहन जांच व अगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर असमाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने का निर्देश भी थाना प्रभारी को दिया गया.

Dayal Builder
Srinath

 

Advertisement

साथ ही लंबित कांडों के मामले मे घटना स्थल का निरीक्षण करने के दौरान क्षेत्र का भ्रमण भी किया गया. मौके पर थानाप्रभारी सागर लाल महथा, पु.अ.नि, एएसआई, एसआई सहित पुलिस बल उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp