Advertisement

आरआईटी : थाना पुलिस की तत्परता से भटकी हुई लड़की सकुशल परिजनों को सौंपी गई, परिजनों ने जताया आरआईटी पुलिस का आभार…

By Balram Panda

Published on:

आरआईटी /Balram Panda : थाना पुलिस ने मानवीय संवेदना और तत्परता का परिचय देते हुए एक भटकी हुई लड़की को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया. लड़की के परिजनों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है.

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़की थाना क्षेत्र में भटकती हुई पाई गई थी. जहां आरआईटी थाना पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए लड़की को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया और उससे पूछताछ कर उसके परिजनों की जानकारी जुटाई गई. लड़की ने अपना नाम अंबिका साहनी, पिता का नाम उमेश साहनी तथा पता बाबा आश्रम, थाना – RIT बताया.

Srinath

थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने परिजनों से संपर्क स्थापित किया और आवश्यक सत्यापन के उपरांत लड़की को सुरक्षित रूप से परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

Advertisement

इस मानवीय पहल पर परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की और आरआईटी थाना पुलिस के प्रति आभार जताया.

ताजा खबरें

WhatsApp