Advertisement

आरआईटी : अर्थ एनक्लेव में बंद पड़े चार फ्लैट में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को दिया अंजाम, सोसायटी वाशियों में आक्रोश, घटना सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस….

By Balram Panda

Published on:

आरआईटी / Balram Panda : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्तु विहार के समीप अर्थ एनक्लेव के बंद पड़े चार फ्लैट में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जबकि एक फ्लैट का ताला तोड़ा है. चोरों ने यहां लगभग एक करोड रुपए के नगदी और जेवरात पर हाथ साफ किया है. वैसे पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Advertisement
Advertisement

 

Srinath

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी वासियों में कोहराम मच गया है. चोरों ने फ्लैट संख्या 304, 104, 406, 404 और 403 का ताला तोड़कर उसमें रखे तिजोरियों और अलमारी से नगदी और जेवरात की चोरी की है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर और आरआईटी थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

 

बता दे मिली जानकारी के अनुसार कि कुछ फ्लैट के स्वामी अपने किसी रिश्तेदारों के शादी समारोह में गए हैं जबकि कुछ शहर से बाहर रहते हैं. उधर घटना के बाद सोसायटी वासियों में आक्रोश देखा जा रहा है. सोसायटी वासियों ने बिल्डर के सिक्योरिटी सिस्टम पर सवाल उठाए हैं. बता दे कि यह इलाका खरकाई नदी के तट पर स्थित है. फिलहाल पुलिस घटना के छानबीन में जुट गई.

ताजा खबरें

WhatsApp