Advertisement

आरआईटी : सड़क दुर्घटना में हुए छः युवकों की मौत पर परिजनों को संतावना देने पहुँचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, हर संभव सहयोग का दिलाया भरोसा, बच्चों का चले जाना देश के लिए बड़ी क्षति : अर्जुन मुंडा, video….

By Balram Panda

Published on:

आरआईटी / Balram panda : थाना क्षेत्र स्थित बाबाकुटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सोमवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए सभी छः युवकों के परिजनों से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी और दुःख के इस घड़ी में साथ खड़ा होने का भरोसा दिलाया. इस मौके पर आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव, निवर्तमान डिप्टी मेयर बॉबी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, गणेश महाली, सुनील श्रीवास्तव, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे.

Advertisement
Advertisement

video….

Dayal Builder
Srinath

बता दे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने घटना पर अपनी संवेदना जताते हुए सभी युवकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाया और भरोसा दिलाया कि भाजपा परिवार दुःख के इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि वाकई में यह दुःखद घटना है. उन्होंने कहा युवा देश के भविष्य होते हैं. एक साथ छ:- छ: बच्चों का चले जाना देश के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने सभी बच्चों के आत्मा की शांति की कामना की.

Advertisement

बाईट –

अर्जुन मुंडा  (केंद्रीय मंत्री )

ताजा खबरें

WhatsApp