Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

रोलाहातु में विधायक दशरथ गागराई ने एक करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, सड़क-नाली और स्कूल भवन से बदलेगी तस्वीर

By Goutam

Published on:

 

रोलाहातु विकास योजनाएं
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के कुचाई प्रखंड की सुदूरवर्ती रोलाहातु पंचायत में मंगलवार को करीब एक करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की आधारशिला रखी गई। अनाबद्ध निधि से बनने वाली इन योजनाओं का शिलान्यास विधायक दशरथ गागराई समेत जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का जयकार कर स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement

1170 मीटर पीसीसी सड़क और 200 मीटर नाली बनेगी

Dayal Builder
Srinath

शिलान्यास के तहत लुदुबेडा चौक से कसराउली होते हुए डांगील तक तीन पाट में कुल 1170 मीटर पीसीसी सड़क और 200 मीटर नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा गिलुआ गांव में दो कमरों वाले विद्यालय भवन का भी निर्माण होगा।

Advertisement

इन योजनाओं के पूरा होने से पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन, जल निकासी और शिक्षा के क्षेत्र में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

बारिश में खराब हुई पुलिया और सड़क का विधायक ने लिया जायजा

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद विधायक दशरथ गागराई ने क्षेत्र की पुल-पुलिया और सड़क व्यवस्था का निरीक्षण किया। बारिश के दौरान पहाड़ी पानी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त सड़क, नाली, पुलिया और एप्रोच रोड को देखते हुए उन्होंने संबंधित स्तर पर मरम्मत कराने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो।

विधायक बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि रोलाहातु जैसे दुर्गम क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उनके अनुसार पंचायत में पहले की तुलना में विकास की पहुंच बढ़ी है और अब जरूरी सुविधाओं को और मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल, स्कूल और प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में सहूलियत होगी। वहीं विद्यालय भवन बनने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

विधायक ने ग्रामीणों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने और योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र की अन्य जरूरतों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भरोसा दिलाया।

दुर्गम इलाके में विकास को बताया बड़ी पहल

विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार मुंडा ने कहा कि दुर्गम इलाकों तक विकास योजनाओं को पहुंचाना महत्वपूर्ण है। सड़क और विद्यालय जैसी बुनियादी सुविधाओं से ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में खराब सड़क के कारण आवागमन काफी मुश्किल हो जाता था। पीसीसी सड़क बनने से इस समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं विद्यालय भवन बनने से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, भरत सिंह मुंडा, मुखिया सात्री सांगा, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, राहुल सोय, संवेदक राकेश सिंह, चंद्रमोहन मुंडा, भोंज सांगा, धुसाराम मुंडा, जीवन कांडीर, साव कांडीर, जौवन कांडीर, धर्मदास कांडीर, गोवरा मुंडा, दशरथ महतो, सुनील सोय सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp