Advertisement

रुगुडीह पंचायत भवन में मुखिया करम सिंह मुंडा ने 140 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कड़ाके की ठंड को देखते हुए कुचाई प्रखंड क्षेत्र के रुगुडीह पंचायत भवन में शुक्रवार को मुखिया करम सिंह मुंडा द्वारा 140 गरीब, बेघर एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य शीतलहर के प्रकोप से लोगों को राहत पहुंचाना और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

Advertisement
Advertisement

कंबल वितरण के दौरान मुखिया करम सिंह मुंडा ने कहा कि कड़ाके की ठंड में कंबल जीवन रक्षक साबित होता है। इससे हाइपोथर्मिया और श्वसन संक्रमण जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होता है, साथ ही बेघर व जरूरतमंद लोगों को सम्मान और सुरक्षा का एहसास मिलता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक वस्तु नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए सुरक्षा कवच है।

Dayal Builder
Srinath

मुखिया ने बताया कि राज्य सरकार गरीब, अहसास मजदूर, बेघर और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी सहायता पहुंच सके। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि कंबल का सही उपयोग करें और स्वयं को ठंड से सुरक्षित रखें।

Advertisement

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सोनामनी मुंडा, पंचायत सचिव हरेकृष्णा प्रधान, परितोष मुर्मू, चंद्र मोहन मुंडा सहित सभी वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से पंचायत क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का संदेश प्रसारित हुआ।

ताजा खबरें

WhatsApp