Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

रूगुडीह पंचायत में 350 फीट पीसीसी सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी राहत

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड अंतर्गत रूगुडीह पंचायत के मुटूगोडा टोला गिरूपानी में 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत निर्मित 350 फीट पीसीसी सड़क का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुखिया करम सिंह मुंडा, सहायक अभियंता गणेश महतो, कनीय अभियंता सुमित कवि एवं पंचायत सचिव हरेकृष्ण प्रधान ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

यह सड़क सोमा सिंह मुंडा के घर से नीचे टोली तक बनाई गई है, जिसकी कुल लागत लगभग 4 लाख 58 हजार 400 रुपये बताई गई है।

Advertisement

उद्घाटन के अवसर पर मुखिया करम सिंह मुंडा ने कहा कि बारिश के समय ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इस सड़क के निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवाजाही सुगम हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंचायत में छोटे-छोटे विकास कार्यों के माध्यम से सभी गांवों को जोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की रीढ़ होती हैं और इससे आय के अवसर भी बढ़ते हैं।

कार्यक्रम में हेमेंद्र मुंडा, गुरु सिंह मुंडा, मंगल मुंडा, राजेंद्र मुंडा, अजगन मुंडा सहित कई ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp