Advertisement

सरायकेला : अवैध लौह अयस्क परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, एक वाहन जब्त, उपायुक्त ने अवैध खनन एवं परिचालन पर रोक हेतु दिए आवश्यक दिशा–निर्देश…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda: जिला उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निदेशानुसार आज दिनांक 04 नवम्बर, 2025 को जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी, खान निरीक्षक श्री समीर ओझा तथा स्थानीय पुलिस बल के संयुक्त नेतृत्व में सरायकेला थाना अंतर्गत सिनी चौक के पास खनिज लदे भारी वाहनों की जांच की गई.

Advertisement
Advertisement

इस क्रम में अवैध रूप से लौह अयस्क का परिवहन करते हुए टाटा ट्रेलर वाहन संख्या JH05DS–4973 को विधिवत् जब्त कर सरायकेला थाना को सुपुर्द किया गया है.

Srinath

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर पूर्ण रोक लगाने के उद्देश्य से खनन विभाग, पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से निरंतर औचक जांच अभियान चलाने के आवश्यक दिशा–निर्देश दिए हैं.

Advertisement

इसके साथ ही उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने जिला परिवहन पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि बड़े वाहनों द्वारा किए जा रहे खनिज (बालू, लौह अयस्क, पत्थर आदि) के परिवहन के दौरान वाहन पूर्ण रूप से ढके हों, ताकि मार्ग पर खनिजों का फैलाव न हो तथा यातायात एवं पर्यावरण प्रभावित न हो.

उन्होंने आगे निर्देश दिया है कि निर्देशों का अनुपालन न करने वाले एवं खुले में खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

ताजा खबरें

WhatsApp