Advertisement

सरायकेला : उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आगामी माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर हुई बैठक, परीक्षा केंद्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश….

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : समाहरणालय सभागार मे उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आगामी माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर बैठक की गई, बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में कुल 17249 विद्यार्थी माध्यमिक की परीक्षा में शामिल होंगे. जिसके लिए जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 12189 विद्यार्थी शामिल होंगे जिसके लिए कुल 38 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

बैठक के दौरान उपायुक्त ने बच्चों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की सहूलियत व उचित यातायात की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों का चयन करने तथा सभी परीक्षा केंद्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. परीक्षा केंद्र चयन के क्रम में समिति सदस्यों के साथ बिंदुवार चर्चा करते हुए उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ऐसे केंद्र जिनकी दूरी अधिक है उनमे सुधार करनें तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की सूची तैयारी करने के निर्देश दिए.

Advertisement

बैठक में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनणायत, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संजय गुप्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री कैलाश मिश्रा तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहें.

ताजा खबरें

WhatsApp