Advertisement

सरायकेला : ईचागढ़ में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का सख्त शिकंजा, स्वर्णरेखा घाटों पर औचक छापेमारी, मार्ग अवरुद्ध कर परिवहन पर लगाम…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : खरसावाँ जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ईचागढ़ थाना क्षेत्र में व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया, उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग एवं ईचागढ़ थाना की संयुक्त टीम ने स्वर्णरेखा नदी के सोड़ो, जारगोडीह, पुरानडीह और वीरडीह बालू घाटों पर छापेमारी की.

Advertisement
Advertisement

निरीक्षण के दौरान घाटों पर तत्काल अवैध उत्खनन की गतिविधि तो नहीं पाई गई, लेकिन सोड़ो, जारगोडीह और वीरडीह घाटों में ट्रैक्टरों के ताजा टायर निशान मिलने से अवैध परिवहन की आशंका प्रबल हुई, इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित अवैध मार्गों की पहचान की और कई स्थानों पर अवरोध गर्त (ट्रेंच) बनाकर रास्तों को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया.

Dayal Builder
Srinath

प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत गया है कि जिले में खनिज संपदा की लूट अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उपायुक्त ने दो टूक कहा है कि अवैध खनन, भंडारण या परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या गिरोह के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Advertisement

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह के औचक निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो.

ताजा खबरें

WhatsApp