Advertisement

सरायकेला : तिरुलडीह पुलिस की बड़ी सफलता, गैस गोदाम से चोरी हुए 56 सिलेंडर बरामद, सभी आरोपी गिरफ्तार…

By Balram Panda

Updated on:

सरायकेला : तिरुलडीह थाना क्षेत्र में गैस गोदाम से 56 गैस सिलेंडरों की चोरी का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने तकनीकी अनुसंधान एवं सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपियों को दबोचा, बल्कि चोरी किए गए सभी 56 गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिए.

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार, गैस गोदाम से सिलेंडरों की चोरी की घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच शुरू की गई, अनुसंधान के दौरान आरोपियों की पहचान कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

Dayal Builder
Srinath

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी 56 गैस सिलेंडर बरामद कर लिए गए, बरामदगी के साथ ही पुलिस ने मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं, जिससे पूरे घटनाक्रम का खुलासा संभव हो सका.

Advertisement

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और ऐसे मामलों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा.

ताजा खबरें

WhatsApp