Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

सरायकेला : झारखंड स्थापना दिवस पर संगीत की गूंज, 12 नवम्बर को इमली चौक, आदित्यपुर में होगी संगीतमय संध्या…

By Balram Panda

Published on:

 

 

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने (रजत जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं जनभागीदारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement

इसी क्रम में जिले में जनसहभागिता एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक संगीतमय संध्या (Musical Evening) का आयोजन किया जा रहा है.

Dayal Builder
Srinath

यह कार्यक्रम दिनांक 12 नवम्बर, 2025 (मंगलवार) को इमली चौक फुटबॉल ग्राउंड, आदित्यपुर में संध्या 06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक आयोजित होगा.
इस अवसर पर लाइव इंस्ट्रुमेंटल बैंड द्वारा वाद्य संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे उपस्थित जनसमूह झारखंड की जीवंत सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक उत्सव के वातावरण का आनंद ले सकेगा.

Advertisement

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में झारखंड राज्य की गौरवशाली परंपरा, एकता और सांस्कृतिक विविधता के प्रति गर्व एवं उत्साह का संचार करना है.

जिला प्रशासन, सरायकेला–खरसावाँ समस्त जिलेवासियों से सपरिवार इस संगीतमय संध्या में सहभागिता करने और राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ को उल्लासपूर्वक मनाने हेतु हार्दिक आमंत्रण प्रेषित करता है.

ताजा खबरें

WhatsApp