Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

सरायकेला : अवैध महुआ शराब अड्डे पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई 50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, 350 किलोग्राम जावा महुआ किया गया विनष्ट…

By Balram Panda

Published on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda: जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार एवं अधीक्षक, उत्पाद सरायकेला के पर्यवेक्षण में, प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार, 08 नवम्बर 2025 को सरायकेला थाना अंतर्गत सिनी ओपी क्षेत्र के ग्राम पदमपुर एवं धनोबांध महादेवीपुर में छापेमारी अभियान चलाया.

Advertisement
Advertisement

जहां छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण से संबंधित गतिविधियाँ पाई गईं. मौके से 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिसम्मत जब्त किया गया, जबकि लगभग 350 किलोग्राम जावा महुआ को टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त गोपी उराँव एवं बाबू लाल मंडल के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई आरंभ की गई है.

उत्पाद विभाग ने जिले में अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है. विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी गुप्त रूप से उत्पाद विभाग या पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराएँ.

ताजा खबरें

WhatsApp