Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

सरायकेला : अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बास्को नगर से 45 लीटर महुआ एवं 10.38 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

By Balram Panda

Published on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda: जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, उपायुक्त के निर्देश तथा उत्पाद अधीक्षक श्री सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में, दिनांक 09 अक्टूबर, 2025 को आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बास्को नगर में छापेमारी की गई.

Advertisement
Advertisement

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक राशन दुकान तथा झोपड़ी से कुल 45.00 लीटर अवैध महुआ शराब और 10.38 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई. बरामद मद्य को विधिसम्मत जब्त करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है.

Dayal Builder
Srinath

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. रामचंद्र लोहार, 2. जगदीश लोहार के रूप में की गई है, जहां दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

उत्पाद विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ जिले भर में विशेष अभियान जारी रहेगा. विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके.

ताजा खबरें

WhatsApp