Advertisement

सरायकेला : युवा कांग्रेस की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर बल पार्टी के नीति-सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचायें कार्यकर्ता : प्रेमेंद्र मिश्रा…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant kar : सरायकेला परिसदन में युवा कांग्रेस की सरायकेला-खरसावां जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रुप से छत्तीसगढ़ से आये युवा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी सुश्री शशि सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी संजीव रंजन उपस्थित थे. बैठक में पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई. साथ ही पार्टी के आगामी कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से सूरज सोरेन को राजनगर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र मिश्रा ने अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोडने पर बल दिया. साथ ही राज्य सरकार की ओर से चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

Advertisement
Advertisement

युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी सुश्री शशि सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की सबसे महत्वपूर्ण विंग है. पार्टी के नीति-सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. जिला प्रभारी संजीव रंजन ने युवाओं को संगठन में जोड कर पार्टी को ओर अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया. बैठक में मुख्य रुप से युवा कांग्रेस के खरसावां विस अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया, सरायकेला विस अध्यक्ष रुईदास चाकी, सांसद प्रतिनिधि बलभद्र महतो, 20 सूत्री सदस्य कन्हैया लाल सामड, सौरभ तांती, कृष्णा बोयपाई, शंकर दिग्गी, तुराम बाँकिरा, उदय बाँकिरा, सूरज सोरेन, भीम बेहरा, सुकलाल होनहागा, कांडे होनहागा, सावन होनहागा, दीपक तांती, प्रकाश पाड़ेया, देवा होनहागा, टीकू मोदी, दिलीप सिंह लेयाँगी, साधो हाइबुरु आदि उपस्थित थे.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp