Advertisement

सरायकेला : समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे फरियादी, प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारी को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन का नियमानुसार यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए, साथ ही सभी योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया गया.

जनता दरबार में मुख्य रुप से भूमि सम्बन्धित मामले,अनुकम्पा आधारित मामले, नीमड़ीह प्रखंड अंतर्गत केतुंबा गांव मे सबर जनजाति समुदाय के महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सिलाई मशीन प्रशिक्षण, बांस एवं घास से बनाने वाले सामग्रीयो के प्रशिक्षण प्रदान करने, राजनगर प्रखंड क्षेत्र के गांव आदरहातु निवासी प्रमुख महतो का अबुआ आवास योजना सूची में नाम जोड़ने, प्रमुख महतो की पुत्री को फुलेबाई किशोरी समृद्धि योजना का लाभ प्रदान करने, गम्हरिया प्रखंड के पारा शिक्षक की मृत्यु के उपरांत परिवार को सुरक्षा एवं नियमानुसार सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करने समेत विभिन्न विभाग से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए. प्राप्त आवेदनो में कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया तथा अन्य सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों आवेदको को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत को अग्रसरित किया गया.

Advertisement
Advertisement

Related Post