होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सरायकेला : अत्यधिक वर्षा एवं मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 18 जून 2025 को रहेंगे बंद….

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

सरायकेला : भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले सहित राज्य के कुछ अन्य जिलों में लगातार हो रही वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके तहत रेड ज़ोन में आने वाले जिलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षा 8 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

उक्त निर्देश के आलोक में सरायकेला-खरसावां जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को दिनांक 18 जून 2025 को कक्षा 8 तक के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है. यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं उनके हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. जिले के सभी विद्यालय प्रबंधन से अपेक्षा की जाती है कि वे इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें.

 

Leave a Comment