Advertisement

सरायकेला: झामुमो ने युवा नेतृत्व को दी नई जिम्मेदारी, सोमदेव प्रधान बने सरायकेला-खरसावां युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष….

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : संगठन विस्तार और युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमदेव प्रधान उर्फ विक्की प्रधान को झारखंड युवा मोर्चा, सरायकेला-खरसावां का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है, राजनगर प्रखंड के बाघराईसाईं स्थित परिसर में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया, बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

Advertisement
Advertisement

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सोमदेव प्रधान को राज्य के भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भुग्लू सोरेन की उपस्थिति में औपचारिक रूप से दायित्व सौंपा गया, पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रियता से जिले में युवा मोर्चा का संगठन और अधिक सशक्त होगा.

Dayal Builder
Srinath

नई जिम्मेदारी मिलने पर सोमदेव प्रधान ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे, उन्होंने कहा कि झामुमो की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है, उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ जनसरोकारों के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, गणेश चौधरी, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित जिले भर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, सभी नेताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सोमदेव प्रधान को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया.

ताजा खबरें

WhatsApp