होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सरायकेला-खरसावां में 50 SPO को दो साल से मानदेय नहीं, विधायक दशरथ गागराई ने सदन में उठाया मुद्दा

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधानसभा में सरायकेला-खरसावां जिले में कार्यरत विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) को विगत दो वर्षों से मानदेय नहीं मिलने का मामला उठाया। उन्होंने सदन में सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए 50 SPO को शीघ्र बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग की।

आर्थिक संकट झेल रहे हैं SPO

विधायक ने कहा कि जिले में खुफिया कार्य से जुड़े 50 SPO को पिछले दो वर्षों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे गंभीर विषय बताते हुए तत्काल समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

सरकार का जवाब

विधायक द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न के उत्तर में सरकार ने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले में कार्यरत कुल 42 SPO को फरवरी 2024 तक का मानदेय भुगतान किया जा चुका है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पत्र (दिनांक 11 मार्च 2024) के अनुसार 1 अप्रैल 2024 से सरायकेला-खरसावां जिला को Legacy & Thrust District की श्रेणी में रखा गया है। इसके बाद 1 अगस्त 2024 को जारी पत्र के अनुसार इस श्रेणी के जिलों में SPO के लिए मानदेय का प्रावधान नहीं किया गया है।

हालांकि, मार्च 2024 से जुलाई 2024 की अवधि का मानदेय भुगतान अभी शेष है, जिसे किए जाने की बात कही गई है।

विधायक दशरथ गागराई ने सरकार से आग्रह किया कि लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि संबंधित कर्मियों को राहत मिल सके।

 

Leave a Comment