Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

सरायकेला : अब लाइसेंस के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं—प्रखंड स्तर पर पहुंचेगा परिवहन विभाग का शिविर, टेस्ट दीजिए और पूरी कीजिए ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda : जिले में वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को आसान और सुगम बनाने के लिए परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है, जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए जाएंगे, शिविर में पूर्व में लर्नर लाइसेंस प्राप्त कर चुके आवेदकों के ड्राइविंग टेस्ट समेत लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Advertisement
Advertisement

विभागीय निर्देश के तहत प्रथम चरण में चांडिल प्रखंड कार्यालय में 18 सितंबर, ईचागढ़ में 25 सितंबर, कुकड़ू में 9 अक्टूबर, नीमडीह में 23 अक्टूबर, सरायकेला में 30 अक्टूबर, राजनगर में 20 नवंबर, खरसावां में 27 नवंबर, कुचाई में 4 दिसंबर और गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में 11 दिसंबर 2026 को शिविर लगाया जाएगा.

Dayal Builder
Srinath

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन आवेदकों के पास पहले से लर्नर लाइसेंस है और वे स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित तिथि का स्लॉट बुक करना होगा.

Advertisement

इसके बाद आवेदन की हार्ड कॉपी लेकर आवेदक को स्लॉट में निर्धारित तारीख और समय पर संबंधित शिविर स्थल पहुंचना होगा, ड्राइविंग टेस्ट के लिए आवेदक को आवेदन में दर्ज वाहन श्रेणी के अनुसार अपना वाहन साथ लाना अनिवार्य होगा, दोपहिया वाहन के लिए हेलमेट के साथ वाहन और चारपहिया के लिए एलएमवी वाहन लेकर पहुंचना होगा.

परिवहन विभाग की इस पहल से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के आवेदकों को जिला मुख्यालय आने-जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है, साथ ही लाइसेंस प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने में भी यह शिविर अहम भूमिका निभा सकता है.

परिवहन विभाग ने आवेदकों से निर्धारित स्लॉट, तिथि और समय का विशेष रूप से पालन करने की अपील की है, ताकि ड्राइविंग टेस्ट और लाइसेंस की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके.

ताजा खबरें

WhatsApp