Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

सरायकेला : उपायुक्त के अध्यक्षता मे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, यातायात नियमों के उल्लंघन, ओवर स्पीडिंग तथा अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश…

By Balram Panda

Published on:

 

 

सरायकेला : जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत की गई. बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, पुलिस उपाधीक्षक श्री चन्दन कुमार वत्स, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी समेत अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहें.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने के उदेश्य से पूर्व की बैठक में दिए गए दिशा निर्देशो के अनुपालन का बिंदुवार समीक्षा कर सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर नियम संगत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

Advertisement

 

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकर आचर्य शमाद ने बताया कि विगत माह दिसंबर में विभिन्न स्थलों पर कुल 16 दुर्घटना हुई जिसमे 09 लोगों की मृत्यु तथा 10 लोग धायल हुए. वही जिले के विभिन्न क्षेत्रो में सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के उल्लंघन हेतु चलाए जा रहे सघन जांच अभियान में कुल 19,49400 रूपए जुर्माना के रूप में उसूल की गई है. उन्होंने बताया कि जिले में कुल 04 ब्लैकस्पॉट चिन्हित किए गए है जिनमें दुगनी, टोल रोड मोड, घोड़ा बाबा मोड़ एवं बड़ा आमदा खरसावां शामिल है.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त नें कहा जिले मे हो रहे सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण करने तथा लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करे, विभिन्न विद्यालय तथा उच्च विद्यालयों में सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के अनुपालन करने तथा अन्य लोगों को ही प्रेरित करने हेतू आवश्यक जानकारिया साझा करे. इस दौरान उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रोड साइनेज की संख्या बढ़ाने,निःशुल्क रिफ्लेक्टर टेप लगाने तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के जागरूकता संबंधित फ्लेक्स, सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के उलंघन पर लगने वाले फाइन डिस्प्ले लगाने एवं अवैध पार्किंग, ओवर स्पीडिंग तथा ड्रंक एंड ड्राइव पर नियम संगत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा गम्हरिया आदित्यपुर JARDCL रोड पर बिना किसी सूचना के बेरियर हटाने पर नियम संगत करवाई करने तथा JARDCL को सभी स्ट्रीट लाइट की यथाशीघ्र मरमती सुनिश्चित करने के निर्देसग दिया गया.

ताजा खबरें

WhatsApp