Advertisement

सरायकेला : गम्हरिया थाना पहुंचे एसपी, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन व त्योहारों को लेकर दिए सख्त निर्देश…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : जिले के पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को गम्हरिया थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना अभिलेखों की सूक्ष्मता से जांच की और लंबित कांडों, वारंट, इश्तेहार व कुर्की मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी अभियान चलाने का आदेश देते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही, बैंक, एटीएम व अन्य संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु रात्रि गश्ती और पेट्रोलिंग को और अधिक सक्रिय बनाने के निर्देश भी दिए गए.

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. थाना क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. एसपी ने साफ तौर पर कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और बेहतर कार्यप्रणाली ही जनता में विश्वास का आधार बनेगी.

ताजा खबरें

WhatsApp