Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

सरायकेला : सड़क पर खड़े ब्रेकडाउन वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, रेडियम लगाकर हादसों का खतरा किया कम…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

सरायकेला  : मुख्य सड़कों पर खराब होकर खड़े भारी वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 21 अगस्त को यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान सड़क पर खड़े ब्रेकडाउन ट्रकों और भारी वाहनों को सुरक्षित बनाने के लिए रेडियम व रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया.

Advertisement
Advertisement

अभियान के दौरान पुलिस ने पाया कि कई भारी वाहन खराब होने के बाद मुख्य सड़क पर ही खड़े रह जाते हैं, रात के समय इन वाहनों में पर्याप्त प्रकाश या चेतावनी संकेत नहीं होने से पीछे और सामने से आने वाले वाहन चालकों को दूर से इनकी मौजूदगी का पता नहीं चल पाता। ऐसे में अचानक सामने आये खड़े वाहन से टक्कर की आशंका बनी रहती है.

Dayal Builder
Srinath

सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिन ब्रेकडाउन वाहनों को तत्काल सड़क से हटाना संभव नहीं था, उनके आगे, पीछे और दोनों ओर रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया, इससे रात में वाहनों की रोशनी पड़ने पर खराब वाहन दूर से ही दिखाई देगा और दूसरे वाहन चालक समय रहते अपनी गति नियंत्रित कर सकेंगे.

Advertisement

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन खराब होने पर उसे जल्द से जल्द मुख्य सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, यदि तत्काल हटाना संभव नहीं हो तो हैजार्ड लाइट, पार्किंग लाइट और रिफ्लेक्टिव संकेतक का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें, पुलिस ने स्पष्ट किया कि लापरवाही से सड़क पर वाहन खड़ा करना न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि गंभीर सड़क हादसे का कारण भी बन सकता है.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे इस अभियान को सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, यातायात पुलिस ने कहा कि मुख्य सड़कों पर यातायात नियमों के उल्लंघन और दुर्घटना की आशंका पैदा करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ताजा खबरें

WhatsApp