Advertisement

सरायकेला : शौण्डिक-सूढ़ी समाज की 12वीं क्षेत्रीय बैठक डोबो में हुई संपन्न, लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda: रविवार को शौण्डिक-सूढ़ी समाज की 12वीं क्षेत्रीय बैठक डोबो में संपन्न हुई, जहां बैठक की अध्यक्षता युवा शौण्डिक शिरोमणि श्री सुमित गुप्ता ने की, जिसमें शौण्डिक समाज के हर क्षेत्र से समर्पित सदस्य उपस्थित हुए. बैठक में राँची के वैवाहिक परिचय सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

वहीं, समाज के नेतृत्वकर्ता श्री नंदलाल साहू ने कहा कि 29 जून को राँची में हवेली बैंक्वेट हॉल, कांके रिंग रोड के प्रांगण में होने वाले राज्य स्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन में जमशेदपुर से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग भाग लेंगे. समाज के बुद्धिजीवियों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये. सभी लोगों ने एकमत से इस सामाजिक महायज्ञ को सफल बनाने के लिए अपना अतिशय योगदान देने का वचन दिया. सभी के सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ कि इस वैवाहिक परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में वर-वधू के लिए पात्र-पात्रियों का बायोडाटा भेजा जाय और 29 जून को अधिकतम लोग सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जमशेदपुर से राँची कूच करें एवं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहें.

Advertisement

जहां वक्ताओं ने अपने विचारों से प्रभावित किया जो निम्नांकित है:-

• समाज की गतिविधियों ने अभिभूत किया है, मैं सहयोगी हूँ- केदार प्रसाद.

• सामाजिक कार्यों में सहयोग करने से खुशी प्राप्त होती है- सुनील कुमार गुप्ता.

• निःस्वार्थ भाव से सेवा करने से लक्ष्य प्राप्त होगा- जयमंगल प्रसाद मंडल.

• छोटे-छोटे कार्क्रम करते हुए समाज को जागरूक करना होगा, सामाजिक सोच बदलना होगा- रामजी प्रसाद गुप्ता.

• अब हमलोग बहुत आगे बढ़ चुके हैं, पीछे नहीं हटेंगे- अशोक कुमार.

• अब हमें जागरूक होकर आगे बढ़ना होगा- राजू प्रसाद.

• स्थानीय स्तर पर सबका बायोडाटा तैयार करना लाभदायक सिद्ध होगा- सुभाष शौणिडक.

• बहुत कम समय में वर्त्तमान नेतृत्व ने अच्छा किया है, हम हमेशा और हर प्रकार से साथ हैं, हमारा पूर्ण समर्थन है- विक्रम मंडल.

• सामाजिक गतिविधि में निरंतरता बनी रहे, हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा- दिनेश प्रसाद.

• एकता में बल है, हर सामायिक कार्य में हमारा पूर्ण समर्थन होगा- रंजीत साह.

• सूड़ी समाज का वैवाहिक परिचय सममेलन निरंतर होना चाहिये- राजेश्वर प्रसाद.

• संगठन शक्ति के द्वारा जटिल से जटिल समस्या का समाधान है- सुनील गुप्ता.

• समाज में सभी को समान अधिकार और सम्मान देना चाहिए। दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर मंजिल को पाया जा सकता है. समाज के वंचित लोगों तक पहुंचना एवं उन्हें लाभान्वित कर मुख्य धारा से जोड़ना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए- शिशिर कुमार.

इस बैठक में मुख्य रूप से श्री केदार प्रसाद, श्री सुनील कुमार गुप्ता, श्री सुमित कुमार गुप्ता, श्री रामजी प्रसाद, श्री राजेश्वर प्रसाद, श्री जयमंगल मंडल, श्री सुभाष शौंडिक, श्री राजू प्रसाद, श्री अशोक गुप्ता, श्री कामता प्रसाद, श्री रमेश प्रसाद, श्री दिनेश प्रसाद, श्री सुनील गुप्ता, श्री आलोक गुप्ता, श्री बिनोद प्रसाद, श्री रंजीत साहू, श्री नन्दलाल साहू एवं श्री शिशिर कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं सभी ने बैठक को सफल बनाने में अपना योगदान दिया. बैठक का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री विक्रम मंडल ने किया.

ताजा खबरें

WhatsApp