होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सरायकेला : सामाजिक असुरक्षा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ विहिप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

आदित्यपुर / Balram Panda: देश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों, अवैध कब्जों और सामाजिक असुरक्षा के मुद्दों को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो सामाजिक सौहार्द, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि संगठित तरीके से धोखाधड़ी, शोषण, जबरन संबंध एवं अवैध गतिविधियों के मामले बढ़ रहे हैं, जिन पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है.

ज्ञापन में प्रमुख रूप से महिला सुरक्षा, जबरन संबंधों और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच, सार्वजनिक और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को हटाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठाई गई.

साथ ही जनजातीय और कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय करने की भी मांग की गई. प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या अवैध कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

वहीं, विहिप जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से अपील की कि कानून का राज कायम रखते हुए सभी नागरिकों की सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित किए जाएं. अंत में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा.

 

Leave a Comment