Advertisement

सेवा का अधिकार सप्ताह: नुआगांव और तेलाईडीह पंचायत में लगा शिविर, विधायक दशरथ गागराई ने निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): राज्य सरकार द्वारा घोषित सेवा का अधिकार सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को सरायकेला प्रखंड के नुआगांव पंचायत भवन और खरसावां प्रखंड के तेलाईडीह पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही, जहां उन्होंने विभिन्न सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी के साथ-साथ आवेदन भी कराया।

Advertisement
Advertisement

शिविर का विधिवत उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, बीडीओ प्रधान माझी, और मुखिया सीनी गागराई द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई गई तथा संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों का सामूहिक वाचन कराया गया।

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

विधायक दशरथ गागराई का विस्तृत संबोधन

विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समय पर पहुंचे। सेवा का अधिकार सप्ताह इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, ताकि जनता को छोटे-बड़े कार्यों के लिए कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। प्रशासन आपके गांवों तक पहुंच रहा है—आप केवल शिविर में आएं और योजनाओं का लाभ लें।”

उन्होंने यह भी कहा कि “राज्य का समग्र विकास तभी संभव है जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से पहुंचे। सरकार हर वर्ग और तबके की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार कर रही है।”

विधायक गागराई ने मातृ लाभुकों के बीच फल, खीर, पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की और अन्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया।

विधायक ने किया शिविरों का निरीक्षण

विधायक ने शिविर में लगे सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि:

  • सभी आवेदन का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए
  • किसी भी लाभुक को अनावश्यक दौड़ न लगानी पड़े
  • सरकारी योजनाएं पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वित हों

शिविर में उपस्थित अधिकारी व जनप्रतिनिधि

इस शिविर में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रधान, बीडीओ प्रधान माझी, बीडीओ साधुचरण देवगम, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, उप प्रमुख वासुदेव महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण चंद्र प्रधान, मुखिया सीनी गागराई, मुखिया जयश्री बोदरा, ओला प्रधान, कान्हू प्रधान, दशरथ महतो, यशवंत प्रधान, केदार प्रधान, मनोरंजन प्रधान, रमेश प्रधान, वृंदावन महतो, प्रताप प्रधान सहित कई विभागीय कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


ताजा खबरें

WhatsApp