होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

सेवा का अधिकार सप्ताह: बडाकुंटीया पंचायत में लगा शिविर, विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खुंटपानी प्रखंड के बडाकुंटीया पंचायत के सारदा स्पोर्ट्स मैदान में बुधवार को ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके हक की सरकारी योजनाओं और सेवाओं से सीधे जोड़ना था।

Provider 1 Provider 2

शिविर का विधिवत उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडिया, प्रखंड प्रमुख सिद्धांत होनहागा, तथा बीडीओ धनंजय पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


विधायक दशरथ गागराई का विस्तृत बयान

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि “सेवा का अधिकार सप्ताह का प्रमुख लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी सरकार की योजनाओं और सुविधाओं से वंचित न रह जाए। अब ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे—सरकार खुद आपके दरवाजे तक सेवा लेकर आ रही है।”

Provider 1 Provider 2

उन्होंने आगे कहा कि “हेमंत सोरेन सरकार की प्राथमिकता है कि हर वृद्ध को पेंशन मिले, हर जरूरतमंद के पास राशन कार्ड हो, हर गरीब को आवास मिले और सभी पात्र परिवारों को सरकारी लाभ समय पर मिले। यह शिविर आपकी सुविधा के लिए है—इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।” विधायक ने यह भी कहा कि जिस तरह ग्रामीण बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे हैं, यह दर्शाता है कि लोग जागरूक हैं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए तत्पर हैं।


ग्रामीणों को मिला लाभ — परिसंपत्ति का वितरण

कार्यक्रम के दौरान विधायक दशरथ गागराई ने लाभुकों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण किया। साथ ही, विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर ग्रामीणों के आवेदन लिए गए, शिकायतें दर्ज की गईं और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया।


शिविर में मौजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि

शिविर में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, बीडीओ धनंजय पाठक, प्रखंड प्रमुख सिद्धांत होनहागा, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडिया, प्रखंड अध्यक्ष बबलु गोडसरा, डिंबू तियू, तथा प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment