Advertisement

कुचाई झामुमो कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन व शहीद सुनील महतो की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय, कुचाई में रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शहीद पूर्व सांसद सुनील महतो की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम झामुमो प्रखंड समिति द्वारा प्रखंड सचिव मुन्ना सोय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव मुन्ना सोय ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, गरीब और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष और त्याग ने झारखंड आंदोलन को मजबूती दी और राज्य निर्माण की राह प्रशस्त की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुरुजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

Dayal Builder
Srinath

विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा ने कहा कि गुरुजी का सपना था कि झारखंड का हर गरीब और वंचित व्यक्ति सम्मान के साथ जीवन जीए और उसे उसका हक व अधिकार मिले। आज हम सभी का कर्तव्य है कि उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम करें। उन्होंने शहीद सुनील महतो के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी और उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Advertisement

जयंती के अवसर पर कुचाई चौक में आम जनता और सब्जी विक्रेताओं के बीच लड्डू का वितरण भी किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और एकजुटता का संदेश गया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, मुखिया राम सोय, कारु मुंडा, गारदी सोय, पांडूराम बांकिरा, मंगल सोय, दिशुम गागराई, सुनील सोय, विक्रांत गोप सहित कई झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp