होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मेगा अप्रेंटिसशिप-कम-जॉब फेयर, 39 कंपनियों ने दिए 2634 पदों के अवसर

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर (आदित्यपुर)। आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय परिसर में मेगा अप्रेंटिसशिप-कम-जॉब फेयर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम के तहत बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ईस्टर्न रीजन) के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस जॉब फेयर का उद्देश्य स्नातक एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करना था, ताकि वे उद्योग प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर अप्रेंटिसशिप और रोजगार के अवसरों को समझ सकें।

39 प्रतिष्ठित कंपनियों की भागीदारी

मेगा फेयर में मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, माइनिंग, आईटी सर्विसेज, कंसल्टिंग और इंजीनियरिंग क्षेत्रों की कुल 39 नामी कंपनियों ने भाग लिया। प्रमुख कंपनियों में टाटा स्टील लिमिटेड, रामकृष्ण फोर्जिंस लिमिटेड, सीएमपीडीआई, बीसीसीएल, हिंदाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जेडएफ कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड, ऑटोमोटिव एक्सल्स लिमिटेड, क्वेस कॉर्प लिमिटेड, एयर वॉटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड शामिल रहीं।

810 पंजीकरण, 521 वॉक-इन इंटरव्यू : इस आयोजन को छात्रों और रोजगार के इच्छुक युवाओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। कुल 810 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, 521 अभ्यर्थी वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हुए, कंपनियों द्वारा 2634 रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।

यह पहल इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, बीए, बीएससी, बीकॉम सहित सामान्य विषयों के उन स्नातकों और डिप्लोमा धारकों के लिए लाभकारी रही, जिन्होंने वर्ष 2021 से 2025 के बीच अपनी पढ़ाई पूरी की है।

कौशल विकास और उद्योग संवाद का मंच

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट से सीधे संवाद, भर्ती मानकों की समझ और सरकारी कौशल विकास मिशन के तहत अप्रेंटिसशिप मार्गों की जानकारी मिली। श्रीनाथ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यह मेगा जॉब फेयर युवाओं को रोजगारोन्मुखी अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

 

Leave a Comment