Advertisement

कुचाई में मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी, SIR अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुचाई प्रखंड प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। “कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं” की थीम पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बुधवार को कुचाई प्रखंड परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया गया।

Advertisement
Advertisement

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) साधुचरण देवगम एवं अंचल अधिकारी (सीओ) सुषमा सोरेन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को पंचायतों के विभिन्न गांवों, टोलों एवं मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। यह रथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में लोगों को जागरूक करने और आवश्यक जानकारी पहुंचाने का कार्य करेगा।

Srinath

बीडीओ साधुचरण देवगम ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की सफलता के लिए लोगों को सही और समय पर जानकारी उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जितने अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेंगे और जागरूक होंगे, कार्य उतना ही सरल और प्रभावी होगा।

Advertisement

वहीं सीओ सुषमा सोरेन ने बताया कि जागरूकता रथ 8 जून से 13 जून 2026 तक कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवों, टोलों, मोहल्लों और बूथ क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इस दौरान लोगों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी तथा योग्य मतदाताओं को सूची में नाम दर्ज कराने एवं त्रुटियों के सुधार के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर अंचल निरीक्षक बबलू करमाली, अंचल लिपिक हरिश भंज, अर्जुन महतो, विनोद कुमार बड़ाईक, बीएलओ सुपरवाइजर धर्मेंद्र महतो, महेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। :::

ताजा खबरें

WhatsApp