Advertisement

कुचाई के अरुवां तथा खरसावां के गुटुसाई में लगेगी सोलर संचालित लिफ्ट एरिगेशन, खेती के लिये किसानों को साल भर मिलेगा सिंचाई का पानी…

By Balram Panda

Published on:

खरासवां / Umakant Kar: कुचाई के अरुवां तथा खरसावां के गुटुसाई में सोलर संचालित लिफ्ट एरिगेशन सिस्टम स्थापित होगी. इससे सोलर लिफ्ट एरिगेशन से काफी कम खर्च पर सोर्य ऊर्जा के जरिये गांवों के खेतों में पानी पहुंचेगा. प्रत्येक यूनिट पर एक करोड़ चार लाख रुपये की लागत आयेगी. सोलरयुक्त लिफ्ट एरिगेशन सिस्टम की प्रत्येक यूनिट को पूर्ण करने में करीब 11 माह का समय लगेगा. इसके लिये विभाग की ओर से स्थल चयन कर लिया गया है. निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस पर कार्य शुरु हो जायेगा. मालूम हो कि अबतक राज्य में बिजली आधारित लिफ्ट एरिगेशन यूनिट लगती थी, लेकिन इन प्रोजेक्ट में लाभुक समिति सदस्य सह किसान बिजली बिल ससमय भुगतान नहीं करने के कारण अधिकांश लिफ्ट एरिगेशन वाली यूनिट फेल हो गयी थी. अब झारखंड सरकार ने पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में सोलर युक्त लिफ्ट एरिगेशन यूनिट लगाने का निर्णय लिया. इससे किसानों को सोलर युक्त लिफ्ट एरिगेशन शुरू होने से बिजली बिल की झंझट से स्थानीय मुक्ति मिलेगी.

Advertisement
Advertisement

वहीं दूसरी ओर से काफी कम लागत में सोलर लिफ्ट एरिगेशन से सुदूर गांवों के खेतों में पानी पहुंच सकेगा. अपने तरह की नयी व पहली योजना में खरसावां व कुचाई के एक-एक यूनिट स्थापित की जायेगी. इससे सैकडों एकड खेतों तक साल भर सिंचाई के लिये पानी मिलेगी. सोलर लिफ्ट एरिगेशन एक सिंचाई प्रणाली है जो सौर ऊर्जा का उपयोग करके पानी को उठाती है और खेतों तक पहुंचाती है. यह डीजल पंपों और बिजली पर निर्भरता को कम करता है.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp