होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप ने कर्तव्य पथ पर बढ़ाया झारखंड का मान, यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2026 के लिए चयनित

By Goutam

Updated on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के बीटेक सिविल तृतीय सेमेस्टर के छात्र देवऋषि कश्यप ने गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भाग लेकर झारखंड और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने प्राइम मिनिस्टर रैली 2026 में भी हिस्सा लिया और राष्ट्रपति के ‘एट होम’ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त किया।

देवऋषि कश्यप ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आयोजित डिनर कार्यक्रम में भी भाग लिया। साथ ही वे आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा आयोजित एट होम फंक्शन में भी शामिल हुए। मेजर जनरल ए.एस. बजाज (एडीजी बिहार-झारखंड) द्वारा उन्हें एक्सीलेंस सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि 52 कैडेटों के बीच उन्हें यह प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ, जो उनके लिए गर्व का विषय है।

राजभवन कार्यक्रम में होंगे शामिल

देवऋषि कश्यप 18 फरवरी को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2026 के लिए भी उनका चयन किया गया है, जो उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

उनकी इस उपलब्धि पर सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति ब्रज मोहन पत पिंगुआ एवं कुलसचिव डॉ. नित नयना ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कुलपति ने कहा कि देवऋषि न केवल झारखंड बल्कि विश्वविद्यालय का भी नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।

देवऋषि कश्यप ने विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी की विभागाध्यक्ष को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कुलाधिपति प्रभाकर सिंह से उनके कार्यालय में भेंट कर अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी।

 

Leave a Comment