Advertisement

आदित्यपुर : अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों पर सख्त हुए एसपी, आदित्यपुर व चौका थाना की कार्यप्रणाली की ली गहन समीक्षा…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला-खरसावां : जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर एवं चौका थाना क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की, इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई.

Advertisement
Advertisement

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्रों में घटित आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया, उन्होंने अनुसंधान कार्य में तेजी लाने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा गंभीर मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

Dayal Builder
Srinath

पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भी निरीक्षण किया तथा स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि असामाजिक तत्वों, संगठित अपराध और विधि-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत किया जाए.

Advertisement

समीक्षा के दौरान क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था, खुफिया तंत्र की सक्रियता, अपराध रोकथाम के उपाय तथा जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर भी बल दिया गया, पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी.

जिला पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे निरीक्षण और समीक्षा अभियान को अपराध नियंत्रण तथा बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

ताजा खबरें

WhatsApp