होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ब्रिटिश डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को मिलेगा वैश्विक ज्ञान मंच

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को ब्रिटिश डिजिटल लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस लाइब्रेरी का उद्घाटन महाविद्यालय के चेयरमैन श्री सुखदेव महतो ने किया। इस अवसर पर शिक्षा, शोध और अध्ययन के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की लाइब्रेरियन कुलविंदर कौर ने ब्रिटिश काउंसिल डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़ने की प्रक्रिया, पंजीकरण प्रणाली और इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, लेखकों और शिक्षाविदों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की पुस्तकों, जर्नल्स, शोध पत्रों और बहुविषयी अध्ययन सामग्री का विशाल भंडार उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से छात्र वैश्विक शैक्षणिक संसाधनों तक आसानी से पहुँच बना सकेंगे, जिससे उनकी अध्ययन क्षमता, शोध दृष्टिकोण और अकादमिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रिटिश लाइब्रेरी के उद्घाटन के साथ ही श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन भारत के उन गिने-चुने शैक्षणिक संस्थानों में शामिल हो गया है, जो इस अंतरराष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी नेटवर्क से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम जोड़ती है और विद्यार्थियों को वैश्विक ज्ञान से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में Srinath University के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह एवं कुलसचिव डॉ. वाई. मजूमदार उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम का संचालन बी.एड. प्रशिक्षु तूफान मंडल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने इस पहल को अध्ययनशील वातावरण को मजबूत करने वाला बताया।

 

Leave a Comment