Advertisement

आरआईटी थाना पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, पूरे इलाके में अपराधियों में दहशत, देखें.video…

By Balram Panda

Published on:

आरआईटी / Aman kumar : गुरुवार को आरआईटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लाइन टोला, इच्छापुर से एक युवक को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान अनिल सरदार उर्फ गोरे, निवासी लाइन टोला, इच्छापुर के रूप में की गई है.

Advertisement
Advertisement

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार के साथ सक्रिय है. सूचना की पुष्टि के बाद आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया.

Srinath

video..

Advertisement

एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की संलिप्तता पूर्व के आपराधिक मामलों से भी जुड़ी पाई गई है. उसके विरुद्ध पहले भी आरआईटी थाना में कई मामले दर्ज रहे हैं. बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. छापामारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोहे एवं लकड़ी से निर्मित देसी कट्टा के अलावा दो जीपीएस सिस्टम और दो डेटोनेटर बॉक्स भी बरामद किए हैं. सभी सामग्री को जप्त कर आगे की जांच की जा रही है.

वहीं प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. अवैध हथियार रखने वाले और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शने वाली नहीं है और आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज की जाएगी.

एसडीपीओ ने आम जनता से अपील की कि वे पुलिस पर भरोसा रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें. पुलिस की इस प्रभावशाली कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल बना है, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है.

बाईट-

समीर कुमार संवैया (एसडीपीओ- सरायकेला)

ताजा खबरें

WhatsApp