होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर मानगो नगर निगम की नव-निर्वाचित मेयर Sudha Gupta और वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री Banna Gupta ने मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान खड़गे ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी।

मुलाकात के दौरान मानगो नगर निगम क्षेत्र के विकास, शहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा गरीब, वंचित और आम जनता के हितों की रक्षा करने वाली रही है।

उन्होंने मेयर सुधा गुप्ता को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि यह मुलाकात उनके लिए प्रेरणादायक रही। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए संगठन के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेतृत्व ने दोनों नेताओं को भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

 

Leave a Comment