Advertisement

सुपर स्टार रितेश पांडेय का नया भोजपुरी गाना “बुलेट चलावे सिखा दीं” ने मचाया धमाल, रिलीज होते हो गया बवाल

By Goutam

Published on:

बुलेट चलावे सिखा दीं

जनसंवाद, डेस्क: भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार रितेश पांडेय का नया गाना “बुलेट चलावे सिखा दीं” ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। यह गाना सोशल मीडिया और म्यूजिक चार्ट्स पर तहलका मचा रहा है। जीजा – साली के बीच के संवाद पर आधारित इस गाने को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। रितेश पांडेय, जो अपने दमदार आवाज और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं, इस गाने में एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=uko0rjj6vaw

Dayal Builder
Srinath

रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज “बुलेट चलावे सिखा दीं” गाने पर व्यूज की झड़ी लगने लगी है और यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में रितेश पांडेय का ऊर्जा से भरा प्रदर्शन और आकर्षक बीट्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके साथ रानी ने भी धमाल मचा दी है। इस गाने के लिरिक्स भी बहुत ही मजेदार और उत्साहित करने वाले हैं, जो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं।

Advertisement

रितेश पांडेय ने गाने की सफलता पर कहा, “मैं अपने फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ। उनकी प्रतिक्रिया और प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है। ‘बुलेट चलावे सिखा दीं’ को इतना पसंद करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं वादा करता हूँ कि आगे भी इसी तरह के शानदार गाने लेकर आता रहूँगा।” गाने के संगीतकार आशीष वर्मा और गीतकार रितेश पांडेय व आशीष वर्मा ने भी गाने की सफलता पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, “रितेश पांडेय जैसे सुपरस्टार के साथ काम करना हमेशा ही एक शानदार अनुभव होता है। उनकी एनर्जी और डेडिकेशन से गाने में एक अलग ही जान आ जाती है।”

“बुलेट चलावे सिखा दीं” गाना अब हर पार्टी और इवेंट की शान बन चुका है। दर्शक इसे बार-बार सुन रहे हैं और इसकी धुन पर झूम रहे हैं। रितेश पांडेय का यह गाना निश्चित रूप से इस साल का सबसे बड़ा हिट साबित हो रहा है और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया मील का पत्थर स्थापित कर रहा है। इस गाने के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। निर्देशक पवन पाल, डी ओ पी सरवन पाल और डीआई रोहित सिंह हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp