Advertisement

तमाड़: दोड़ी पर्व पर दिउड़ी मंदिर पहुंचे जयदीप कालिंदी, मां का लिया आशीर्वाद, सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट…

By Balram Panda

Updated on:

तमाड़ / Balram Panda : रविवार को रोजों संक्रांति (दोड़ी पर्व) के पावन अवसर पर तमाड़ स्थित प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर में जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी सिंहभूम के अनुसूचित जाति विभाग के जिला उपाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव, यूथ इंटक प्रदेश कांग्रेस झारखंड, जयदीप कालिंदी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया, उन्होंने राज्य एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.

Advertisement
Advertisement

मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के उपरांत जयदीप कालिंदी ने सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा से ससम्मान शिष्टाचार भेंट की, इस दौरान सामाजिक सरोकार, राष्ट्रहित एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई, दोनों नेताओं ने समाज में आपसी सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और सेवा भाव को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

जयदीप कालिंदी ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं समाज को एकजुट करने का कार्य करती हैं, ऐसे पर्व और धार्मिक आयोजन लोगों में आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी संदेश देते हैं. उन्होंने प्रदेशवासियों को दोड़ी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की.

ताजा खबरें

WhatsApp