जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में सोमवार को नए वित्तीय वर्ष के अवसर पर विधिवत पूजा-पाठ एवं हवन के साथ कामकाज की शुरुआत की गई। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों ने कंपनी की उन्नति और सुरक्षित कार्य वातावरण की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत इंजन डिवीजन से हुई। इसके बाद पावर सप्लाई, वर्ल्ड ट्रक, फाउंड्री डिवीजन, प्लांट वन असेंबली लाइन-1 एवं 2, ईवी फिटमेंट लाइन-4 तथा फाइनल व्हीकल प्रिपरेशन यूनिट में क्रमशः पूजा-अर्चना आयोजित की गई।
विभिन्न डिवीजनों में आयोजित पूजा कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी सदस्य, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य एवं कंपनी प्रबंधन के वरीय अधिकारी शामिल हुए। सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नए वित्तीय वर्ष की सफल शुरुआत की कामना की।
इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने सभी को नव वित्तीय वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए टीम वर्क के साथ कार्य करना आवश्यक है, ताकि कंपनी नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके।
कार्यक्रम में फाइनेंस हेड सतीश कदम, ईआर हेड सौमिक रॉय, जीएम मनीष वर्मा, गुलाम मंडल, प्रकाश सिंहा, राकेश कुमार, एमएसवीएन भानु, कुमार सत्यम, सिल्वा राज, सुधांशु दास सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

















