होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

टाटा ट्यूब डिवीजन बर्मामाइंस में श्रमिकों का धरना: विधायक पूर्णिमा साहू के हस्तक्षेप के बाद कंपनी ने वार्ता का दिया आश्वासन

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। बर्मामाइंस स्थित Tata Steel के ट्यूब डिवीजन में कार्यरत हॉस्पिटैलिटी सर्विस (हाउसकीपिंग) के ठेका श्रमिकों को वेंडर बदलाव के बाद काम से बैठा दिए जाने के विरोध में मंगलवार को श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना में बर्मामाइंस हरिजन बस्ती के लगभग 40 श्रमिक शामिल हुए, जो लंबे समय से इस कार्य से जुड़े हुए थे।

श्रमिकों का आरोप है कि वेंडर परिवर्तन के बाद उन्हें बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के काम से हटा दिया गया, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। अपनी मांगों को लेकर सभी श्रमिक मुखी समाज के प्रतिनिधियों और भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष Poresh Mukhi के नेतृत्व में टाटा ट्यूब डिवीजन गेट के पास धरना पर बैठ गए और पुनः बहाली की मांग की।

धरना की सूचना मिलने पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक Purnima Sahu ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया। विधायक के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि गुंजन यादव ने कंपनी के कॉरपोरेट रिलेशन विभाग से संपर्क कर श्रमिकों की समस्याओं और मांगों से प्रबंधन को अवगत कराया।

इसके बाद कंपनी के वरीय अधिकारी टाटा ट्यूब डिवीजन गेट पहुंचे और धरना पर बैठे श्रमिकों से वार्ता की। इस दौरान अधिकारियों ने श्रमिकों का मांग पत्र प्राप्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि आगामी शुक्रवार को वार्ता के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी बहाली के मुद्दे पर भी सकारात्मक पहल की जाएगी। कंपनी के इस आश्वासन के बाद श्रमिकों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा और उन्हें दोबारा काम पर बहाल किया जाएगा।

 

Leave a Comment