होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

विधानसभा में गूंजा टेंटोपोसी जलापूर्ति योजना का मुद्दा: विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों को पानी नहीं मिलने पर उठाया सवाल

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधायक Dashrath Gagrai ने झारखंड विधानसभा में सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित टेंटोपोसी ग्रामीण जलापूर्ति योजना का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए योजना को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की।

विधानसभा में अपनी बात रखते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के टेंटोपोसी गांव में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना बनाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीणों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना को कागजों में पूर्ण दिखाकर राशि की निकासी कर ली गई है, जबकि जमीनी स्तर पर कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आ रही हैं। योजना के सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक ने कहा कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस मामले की जांच कराकर योजना को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके।

विधायक दशरथ गागराई ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि टेंटोपोसी ग्रामीण जलापूर्ति योजना को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए और इसकी अनियमितताओं की भी जांच की जाए।

 

Leave a Comment