Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर गोलीकांड का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर  : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने एक बार फिर फरार अपराधियों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई का परिचय दिया है, बहुचर्चित आदित्यपुर गोलीकांड मामले में लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा मुख्य आरोपी सुमित महतो आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया.

Advertisement
Advertisement

बता दे आरोपी घटना के बाद लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था, उसकी गिरफ्तारी के लिए आदित्यपुर थाना पुलिस लगातार छापेमारी, तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना तंत्र के माध्यम से उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी, इसी दौरान मिली एक सटीक सूचना के आधार पर सालडीह बस्ती में विशेष अभियान चलाया गया, जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Dayal Builder
Srinath

बताया जाता है कि यह मामला शंभू महतो पर हुई जानलेवा फायरिंग से जुड़ा है, इस मामले में इससे पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस जांच को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है, जिला पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून से भागने की कोशिश करने वाला कोई भी अपराधी ज्यादा दिनों तक बच नहीं सकता, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, आदित्यपुर थाना पुलिस की यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है.

ताजा खबरें

WhatsApp