Advertisement

कुचाई के मरांगहातु पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ कुचाई प्रखंड के मरांगहातु पंचायत भवन में आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डीआरडीए निदेशक अजय कुमार तिर्की बीडीओ साधु चरण देवगम सीओ अनंत शयनम विश्वकर्मा बीटीएम राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की ने बताया कि सरकारी योजनाओं को सुगमता के साथ लोगों तक पहुंचाने के लिए ही सभी पंचायतों में शिविर लगाया जा रहा है.उन्होंने लोगों से जागरूक हो कर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील की.

Srinath

बीडीओ साधु चरण देवगम ने सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य इस शिविर के माध्यम से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बसे गरीब जनता का विकास के अलावा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने व अधिक से अधिक लाभुक इस शिविर का लाभ उठाये. मौके पर बिजली पेंशन शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, पशुपालन, कृषि, आबुआ आवास, मुख्यमंत्री मइयां सम्मान,आदि विभागों की ओर से अलग-अलग कैंप लगा कर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई.

Advertisement

इस दौरान निदेशक अजय कुमार तिर्की बीडीओ साधुचरण देवगम सीओ अनंत शयनम विश्वकर्मा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुजीत मुर्मू बीटीएम राजेश कुमार बीएओ लिबुनश हेंब्रम डा शुभंकर दास,डा अजीत कुमार,राजेश कुमार,सुरेंद्र गोस्वामी आदि उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp