Advertisement

सरायकेला के DMO की बड़ी कार्रवाई: ईचागढ़ के बीरडीह गांव में बाराती बनकर पहुंची छापेमारी टीम, दो अवैध बालू लदे और 14 खाली हाइवा जब्त, चालक फरार

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला

जनसंवाद, सरायकेला (बलराम पांडा): सरायकेला-खरसावां जिले के खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बीरडीह गांव से अवैध खनन कर ले जा रहे दो हाइवा बालू और 14 खाली हाइवा के साथ एक जेसीबी जप्त किया है. सभी हाइवा के चालक मौके से फरार हो गए हैं.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

बाराती के वेश में पहुंची छापेमारी टीम 

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर जब जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ईचागढ़ पहुंचे तो स्थानीय पुलिस ने छापेमारी में सहयोग नहीं की. इसकी सूचना डीएमओ ने उपायुक्त को दी. जिसके बाद जिला से स्पेशल टास्क फोर्स भेजा गया. उसके बाद डीएमओ ने यह कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि डीएमओ बाराती के वेश में उक्त गांव पहुंचे थे. इससे साफ जाहिर होता है कि स्थानीय पुलिस के मिलीभगत से इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध बालू का उत्खनन किया जा रहा है. वहीं इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि सभी हाईवा एक सफेदपोश नेता के संरक्षण में चल रहे थे.

जप्त हाईवा गाड़ियों के नंबर
JH05BJ-7940, JH05DS-5752, JH05CC- 0132, JH05 AK-5982, JH05CC-8238, JH05 BY-7811, JH05CF-0396, JH05BS- 2996, JH02 AV-5575, JH03W-6768, JH24E-0229, JH 05 BK-0764, JH05 СМ- 3836, JH05 AN-0112, JH05AA-4982, JH05BE-3453 और JCB 3DX

ताजा खबरें

WhatsApp