Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी पर स्थित गांव सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से कोसो दूर, विधायक पहुचकर ग्रामीणों को कराया सरकार की योजनाओं से रू-ब-रू

By Goutam

Published on:

 

कुचाई
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई के सुदूरवर्ती पहाडी के चोटी के स्थित देसवा पहाड़, सेलाघाटी, बुडांडीह, छतनीबेड़ा और काड़ेरांगो सहित दर्जनो गांव के लोग सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से कोसो दूर है। जिसमें सड़क, बिजली, पानी सहित मूलभूत समस्याए शामिल है।

Advertisement
Advertisement

पहली बार इन गांवो में पहुचकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं से रू-ब-रू कराया। साथ ही पहुत जल्द जिला प्रशासन की टीम के द्वारा गांवो में कैम्प लगाकर मूलभूत समस्याओं के समाधान और सरकार के जनकल्याकारी योजना का लाभ दिलाने का काम किया जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर श्री गागराई ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजना पहुचाने के लिए कार्य कर रही है। सरकार गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछडा, अति पिछडों के बेहतरी के लिए प्रसायरथ है। क्षेत्र के चहुंमूखी विकास के प्रति सरकार प्रतिबद्व है। उन्होने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से सचेत है। गांवों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या को लेकर उनसे संपर्क कर सकते हैं। प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Advertisement

इस बैठक में मुख्य रूप से समाजसेवी बांसती गागराई, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, राम सोय, राहुल सोय, दशरथ उरांव, राजकुमार महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp