Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

सरायकेला : उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में शान से लहराया तिरंगा, भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में गूंजा राष्ट्रसेवा का संकल्प…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया, समारोह में सरायकेला-खरसावाँ उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, तिरंगे के सम्मान में उपस्थित पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी.

Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय ध्वज के आरोहण के साथ ही पूरा स्टेडियम राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के भाव से सराबोर हो उठा, इस अवसर पर प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों और कर्मियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के साथ अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्वहन करने का संकल्प दोहराया.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

समारोह में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त मौजूदगी ने सुशासन, सुरक्षा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश दिया, अधिकारियों ने राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनविश्वास को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया.

 

भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में लहराता तिरंगा स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान और देश की आजादी के गौरवशाली इतिहास का साक्षी बना, समारोह ने यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, जिम्मेदारी और समर्पण का संकल्प भी है.

 

तिरंगा शान से लहराया, राष्ट्रगौरव का भाव जागा और जनसेवा का संकल्प हुआ मजबूत—भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह ने दिया एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का सशक्त संदेश.

ताजा खबरें

WhatsApp