Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

सरायकेला के दुगनी में JIO पेट्रोल पम्प के समीप ट्रक और स्कूटी में टक्कर, CRPF जवान की मौत, दो अन्य घायल

By Balram Panda

Published on:

 

 

जनसंवाद, सरायकेला (बलराम पांडा):  सरायकेला-खरसावां जिले के दुगनी स्थित जियो (JIO) पेट्रोल पम्प के समीप बुधवार की देर रात एक सड़क हादसे में एक स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बेहतर इलाज के जमशेदपुर रेफर किया गया है।

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे एक स्कूटी पर सवार होकर जमशेदपुर के मानगो से तीन व्यक्ति चाईबासा स्थित नीमडीह जा रहे थे। तभी दुगनी में जिओ पेट्रोल पंप के समीप रात के करीब ढाई बजे विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक से स्कूटी की आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे स्कूटी चला रहे हरेन्द्र कुंकल (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि स्कूटी पर पीछे बैठे दो युवक जीवन कुंकल (30) और मोरन सिंह पूर्ति (44) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Dayal Builder
Srinath

तीनो घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हरेंद्र कुंकल को जांच के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में घायल दोनों युवक को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक युवक और घायलों की पहचान मानगो केकुटकु डूंगरी के रहने वाले के रूप में हुई है। मृतक हरेन्द्र कुंकल जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ में पदस्थापित थे।

Advertisement

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और सरायकेला मेंस एसोसिएशन के सदस्य भी सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और परिजनों को सूचित किया। वहीं जानकारी मिलने के बाद मृतक एवं घायलों के परिवार सदर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ताजा खबरें

WhatsApp